कोडरमा, नवम्बर 10 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के लरियाडीह गांव में शुक्रवार की रात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। मृतका की पहचान पूजा देवी (24 वर्ष) पत्नी अनिल शर्मा के रूप में हुई थी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई थी। इस संबंध में मृतका के पिता बाबूलाल ठाकुर (ग्राम सिमरिया, थाना मरकच्चो) ने रविवार को कोडरमा थाना में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में लरियाडीह निवासी धोनी यादव (22 वर्ष) पिता सदानंद यादव, सदानंद यादव पिता देवी यादव तथा विजय यादव पिता देवी यादव को आरोपित बनाया गया है। पीड़ित पिता ने अपने आवेदन में कहा है कि आरोपी धोनी यादव पिछले दो माह से उनकी बेटी को अवैध संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था और मना करने पर जान से मारने की धमकी देता था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.