मैनपुरी, फरवरी 4 -- यूपी के मैनपुरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कुरावली के गिहार कॉलोनी के पीछे मोहल्ला फर्दखाना में शनिवार को एकांत में खेतों के बीच बने मकान में महिला के पत्थर होने की सूचना फैलते ही भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे और मामले को अफवाह करार दिया है। जानकारी के अनुसार हीरपुर के रहने वाले महाराज सिंह के बेटे संजू सिंह ने खेतों में मकान बना रखा है। शनिवार सुबह यह चर्चा फैल गई कि संजू की पत्नी मिथलेश देवी पत्थर की हो गई है। यह खबर सुनते ही आसपास के गांवों से लोग महिला को देखने पहुंचने लगे और कुछ ही समय में वहां भारी भीड़ जमा हो गई। संजू का कहना था कि उसकी पत्नी बीमार रहती थी और घर में रखी ढाई फीट की दुर्गा मां की प्रतिमा की पूजा करती थी। शुक्रवार...