अमरोहा, दिसम्बर 3 -- सोमवार को नगर के विजय नगर में श्री खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा मोक्षदा एकादशी पर भव्य श्रृंगार कर लखदातार श्याम सरकार की पवित्र ज्योति प्रज्ज्वलित कर श्याम बाबा का संकीर्तन किया गया। संकीर्तन मे भजन गायक दीपक शर्मा ने मैने अर्जी लिख दी बाबा तेरे दरबार में, आंधी के चलते अटकी या तूफान के चलते कैसे अटकी नैया मेरे श्याम के रहते आदि भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया। कीर्तन के पश्चात श्याम बाबा को अर्पण कर श्रद्धालुओं को मोरछड़ी से झाड़ा लगाया गया। इस अवसर पर नरेंद्र अग्रवाल, सर्वेश शर्मा, अर्पित कौशिक, मीनू शर्मा, कर्ष वर्मा, देव शर्मा, सुमित शर्मा, मनोज, विशाल, हर्ष अंकुर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.