चम्पावत, मार्च 8 -- लोहाघाट, संवाददाता। बाराकोट के नौगांव रेगड़ू के खकोड़ा में बैठकी होली का गायन किया गया। जिसमें होल्यारों ने दे रात तक राग आधारित कई होलियों का गायन किया। शुक्रवार को खकोड़ा गांव में महेंद्र सिंह मेहता के आवास में बैठकी होली हुई। शुभारंभ दिवान सिंह मेहता ने गणपति को भजले, वही हैं विघ्न- विनाशक.. के साथ किया। बसंत उपाध्याय ने आयो फागुन मास, पिया बिन रहूं मैं अकेली ... की प्रस्तुति दी। तारा सिंह अधिकारी ने सबको मुबारक होली फागुन ऋतु शुभ अलबेली... होली पेश की। मदन कलौनी ने हठ पकड़े नंदलाला मैय्या री मोहे चंदा ला दे... का गायन किया। कुंदन पाटनी ने कड़क-कड़क चूड़िया जो तोड़ी, ऐ री यशोदा तेरो लाल बुरो है... की प्रस्तुति दी। दीपक खोलिया ने मेरी चुनर में पड़ गयो दाग री कैसो चटक रंग डालो...होली पेश की। देव सिंह अधिकारी ने कान्हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.