नई दिल्ली, जुलाई 29 -- ऑपरेशन सिंदूर पर चल रही चर्चा में सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे विपक्ष पर पीएम मोदी ने बड़ा हमला किया है। पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता द्वारा पीओके वापस लेने के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता पूछ रहे हैं कि पीओके वापस क्यों नहीं लिया? यहां सभी को पता है कि PoK किसकी सरकार के समय में पाकिस्तान के हाथ में गया था। पीएम यहीं नहीं रुके उन्होंने सिंधु समझौते का जिक्र करते हुए नेहरू सरकार पर निशाना साधते हुए इसे भारत की जनता के साथ सबसे बड़ा धोखा बताया। उन्होंने कहा इतना सब होने के बाद भी मैं जैसे ही नेहरू सरकार का जिक्र करता हूं, कांग्रेस पार्टी और उनका पूरा इकोसिस्टम बिलबिला जाता है। विपक्ष पर हमलावर पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा, "आज पूछा जा रहा है पीओके वापस क्यों नहीं लिया... सही बात है यह मुझसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.