कोडरमा, जुलाई 7 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। मेरिडियन एकेडमी, गुमो में नशामुक्त भारत अभियान के तहत रविवार को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक डॉक्टर श्रीनिवास कुमार ने बताया कि नशे की लत की वजह से युवा पीढ़ी अपने भविष्य को अंधकार में धकेल रही है। सुबह प्रार्थना सभा में प्रतिभा कुमारी, अनुराग एवं आर्या ने कविता वाचन के द्वारा नशा पर करारा प्रहार किया। विद्यालय के समन्वयक महेश कुशवाहा के नेतृत्व में विद्यालय से रैली निकालकर समाज को नशामुक्ति का संदेश दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंटूलाल शर्मा, कुरेश शर्मा, रिजवान अंसारी, गार्गी कपूर, सुचित्रा सिन्हा, स्मिता सिन्हा, चितरंजन सिन्हा, नीलम प्रिया इत्यादि का विशेष योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.