प्रयागराज, दिसम्बर 19 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष पूर्व डीजीपी डॉ. प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यवाहक अध्यक्ष राम सुचित से कार्यभार लेने के बाद उन्होंने सदस्यों और अधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही लंबित चयन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। शाम को मीडिया से मुलाकात में उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता शासन की मंशा के अनुरूप शुचितापूर्वक भर्ती करना है। अभ्यर्थियों का मेरिट पर चयन होगा और शुचिता से किसी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे ताकि आने वाली पीढ़ियों को इसका लाभ मिले। शुचिता को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएंगे। आयोग के कार्यों में पारदर्शिता रहेगी और जो भी लंबित भर्तियां हैं उन्हें जल्द से जल्द पूरा करेंगे। आयोग के समक्ष तात्कालिक समस्याओं का समाधान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.