अलीगढ़, फरवरी 16 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। रविवार का दिन बाबा भोलेनाथ की बरात के नाम रहा। शहर भर के विभिन्न मंदिरों से बाबा के डोले निकाले गए। अद्भुत शृंगार से सुसज्जित महाकाल को हर आंख निहार रही थी। कोई रथ से बाबा को लेकर चला तो कोई रस्सी के सहारे डोले को खींचता दिखा। हर भक्त के कंठ से हर-हर महादेव गूंज रहा था। डोलों के आगे काली करतब करते हुए चली। नंदी पर सवार महाकाल स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहा। चारों तरफ से पुष्प वर्षा होती रही। एक दूसरे पर अबीर गुलाल उड़ाया जा रहा था। हरताल मृदंग पर बाबा के भक्त नृत्य कर रहे थे। ढोल नगाड़ों और बैंड पर भक्तों की भी आगे बढ़ रही थी। लोग छतों से बाबा की बरात का नजारा देख रहे थे। सभी एक दूसरे को बधाई देते दिखे। श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर से निकले पांच डोले सिद्धपीठ श्री मंगलेश्वर मंदिर जयगंज से भगवान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.