नई दिल्ली, अगस्त 13 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन हमेशा अपने काम से ऑडियंस को इम्प्रेस करती आई हैं। उन्होंने 'मैं हूं ना', 'बीवी नंबर 1', 'मैंने प्यार क्यों किया' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। एक्ट्रेस ने जब OTT पर आई तो 'आर्या' जैसी वेब सीरीज और अपने किरदार से छाप छोड़ दी। आर्या ने कई अवार्ड जीते। फिल्म 'ताली' में भी उनकी परफॉरमेंस को पसंद किया गया। अब एक्ट्रेस बिना काम के घर बैठी हैं। उन्होंने काम मांगा है।सुष्मिता ने मांगा काम सुष्मिता सेन ने हाल में मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि वो 8 साल के लंबे ब्रेक के बाद एक्टिंग में वापसी करना चाहती हैं। सुष्मिता ने कहा "मैंने नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम वीडियो और हॉटस्टार के मालिकों को कॉल किया। मैंने कहा, मेरा नाम सुष्मिता सेन है, मैं एक एक्टर हूं, या...