कल्याणपुर (कानपुर) संवाददाता, जनवरी 30 -- पनकी के रतनपुर में गुरुवार को सुसाइड करने वाले रोहित सिंह के मामले में एक नया मोड़ आ गया। रोहित ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था। इसमें उसने खुद के धर्म परिवर्तन कराए जाने की बात कही थी। वीडियो सामने आते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए शव को घर के पास ही रखकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों ने शांत कराया। रतनपुर निवासी रोहित सिंह ने गुरुवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने युवक के ऊपर बाधा की बात कहीं थी। सुसाइड के दूसरे दिन शुक्रवार को युवक का मरने से पहले रिकार्ड किया गया वीडियो सामने आने से हर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.