नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुरादाबाद से पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने सपा के कद्दावर नेता आजम खां की रिहाई के बाद तीखा बयान देकर सियासी हलचल मचा दी है। आजम खां की रिहाई पर जहां सपा खेमे में खुशी का माहौल है, वहीं एसटी हसन की नाराजगी और उनके बयान ने पार्टी के भीतर पुराने सियासी दर्द को फिर से उभार कर दिया है। भाजपा को भी मौका मिल गया है। सियासी विश्लेषकों का मानना है कि हसन का बयान 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर सकता है। उनकी यह नाराजगी सपा के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। मुरादाबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान एसटी हसन ने कहा कि मुझे आजम खां साहब की रिहाई की खुशी है, लेकिन जो मेरे साथ हुआ, उसकी वजह वही हैं। मुझे बिना खता सजा मिली। मेरा दिल नहीं चाहता कि मैं उनसे मिलने जाऊं। अगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.