शिमला, मार्च 25 -- हिमाचल प्रदेश के राजकीय बालिका स्कूल की एक महिला शिक्षिका के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने एक छात्रा को अपनी क्लासमेट को सिर्फ इसलिए थप्पर मारने को मजबूर किया क्योंकि उन्होंने सवालों के गलत जवाब दिए थे। पुलिस ने बताया कि 10 साल की छात्र की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115 (2) (जानबूझ कर चोट पहुंचाना) और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 75 (बच्चों के प्रति क्रूरता) के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, शिक्षिका ने छात्राओं को संस्कृत शब्दों के अर्थ याद करने के लिए दिए थे और उन्होंने सोमवार को क्लास में छात्राओं से वही शब्द पूछे। शिकायतकर्ता छात्रा क्लास की 'मॉनिटर' भी थी और उसने सही उत्तर दिया, जबकि 10 से 12 अन्य छात्राएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.