हमीरपुर, जनवरी 20 -- हमीरपुर, संवाददाता। मुख्यालय के मेरापुर स्थित पंप कैनाल से चोरों द्वारा बिजली का केबल चोरी कर लेने से सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। केबल चोरी की घटना के बाद से बीते लगभग पांच दिनों से कैनाल बंद पड़ी हुई है। जिससे किसानों के फसलों की सिंचाई ठप्प हो गई है। चोर रात के अंधेरे में पंप कैनाल से केबल काटकर ले गए। घटना की जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गई है। लेकिन अब तक न तो केबल बदली गयी है और न ही कैनाल चालू हो सकी है। किसान गयाप्रसाद, जगदीश, रामफल, महेंद्र, गंगा यादव, कल्लू, सुरेन्द्र कुमार, सुनील, रोहित आदि ने बताया कि रबी की फसल को इस समय पानी की अत्यंत आवश्यकता है। लेकिन कैनाल बंद होने के कारण खेतों में सिंचाई नहीं हो पा रही है। कई किसानों की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान की आशंका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.