आरा, जून 12 -- पीरो। विधानसभा चुनाव के पहले राजद ने नगर अध्यक्ष के रूप में पीरो के मो. मेराज खान को कमान सौंपी है। विधायक विजय कुमार मंडल ने मनोनयन पत्र जारी किया है। मेराज खान ने पार्टी आला कमान के प्रति आस्था जताते हुए कहा कि नगर के सभी वार्डों में राजद की कमेटियां बनेंगी और बूथ स्तर पर भी कमेटियों का विस्तार जून माह के अंत तक हो जायेगा। मो सरफराज खान, चंदेश्वर सिंह, विजय यादव, प्रमोद सिंह, अयुब आलम, सुनील यादव, मुखिया भाई श्रीराम सिंह यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अरुण सिंह यादव और पूर्व उप प्रमुख शिवराज सिंह यादव ने बधाई दी है। ---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.