लखनऊ, जनवरी 16 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता मेराज-उन-नबी (27 रजब) की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को शिया समुदाय ने घरों में नज्रों का आयोजन किया। जिसमें लोगों ने शिरकत करके एक-दूसरे को मेराज-उन-नबी की मुबारकबाद दी। नज्रों में जाने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस मौके पर कल शनिवार सुबह से घरों में नज्रों का आयोजन शुरू होगा जो देर रात तक जारी रहेगा। लोग अपने घरों में मीठे पकवान बनाकर व बाजारों से मिठाइयां खरीदकर नज्र करेंगे। इस खुशी के मौके पर लोग अपने घरों में बिजली की सजावट व चरागा करके मेराज-उन-नबी की खुशी मनायेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...