मेरठ, फरवरी 14 -- यूपी के मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, मवाना में मेरठ हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार शाम हुए दर्दनाक हादसे में दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। रोडवेज बस ने बाइक सवार दोनों भाइयों को रौंद दिया। बाइक सवार हेलमेट भी पहने हुए थे लेकिन दुर्घटना में हेलमेट चकनाचूर हो गया। पुलिस के अनुसार मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र की आशियाना कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय आहद पुत्र अहसान और उसका चचेरा भाई 18 वर्षीय उमर बेटे गुलफाम मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह में रिश्तेदार से मिलने आए थे। यहां से बाइक से लौटते वक्त पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो मेरठ की ओर से आ रही गढ़मुक्तेश्वर डिपो की बस ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया और दोनों युवकों को रौंद दिया। दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। व...