हापुड़, जनवरी 13 -- पिलखुवा। सोमवार को नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, नगर कांग्रेस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके दीर्घायु होने की कामना की। जन्मदिन कार्यक्रम के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेरठ में दलित समाज की महिला की निर्मम हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय से प्रारंभ होकर चंडी रोड होते हुए अंबेडकर प्रतिमा स्थल तक पहुंचा, जहां मोमबत्तियां जलाकर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि मेरठ की घटना...