मेरठ, अप्रैल 6 -- प्रेमी के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की नृशंस हत्या करने की आरोपी मुस्कान की तबीयत नासाज चल रही है। जेल के चिकित्सकों के उपचार से मुस्कान को लाभ नहीं हो रहा है। मुस्कान को स्त्री रोग विशेषज्ञ की जरूरत है। जेल प्रशासन ने इसके लिए पत्र भेजा है। जल्द स्त्री रोग विशेषज्ञ का कैंप जेल में लगने जा रहा है। इस कैंप में मुस्कान के स्वास्थ्य की जांच होगी। प्रेग्नेंसी टेस्ट भी कराया जा सकता है। हालांकि अफसर इसे सामान्य प्रक्रिया बता रहे हैं। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में सौरभ राजपूत की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अंजाम दी थी। पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर 19 मार्च को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जेल में जाने के बाद खुलासा हुआ कि मुस्कान व साहिल ड्रग एडिक्ट हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.