मेरठ, जून 17 -- मेरठ से नवनियुक्त सिपाहियों को लखनऊ लाने को चार चालक नशे में बस की स्टेयरिंग संभालने पहुंच गए। ब्रेथ एनालाइजर से जांच हुई तो शराब पीने की पुष्टि हुई। बस में ड्यूटी पर मौजूद सबइंस्पेक्टर ने सूचना मुख्यालय में दी। यातायात निदेशालय के एडीजी ने तुरंत शिकायत परिवहन विभाग अफसरों से की। इन चालकों को वहां से हटा दिया और इनके स्थान पर नए चार ड्राइवर भेजे गए। यातायात निदेशालय ने कार्रवाई के लिए संस्तुति की है। एडीजी ट्रैफिक के. सत्यनारायण ने परिवहन विभाग अफसरों से कहा था जो भी बस सिपाहियों को लेकर लखनऊ आएगी, उसके बस ड्राइवर का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। बस का फिटनेस प्रमाण पत्र जरूरी होगा। हर बस में जीपीएस होगा। ड्राइवर लाइव लोकेशन पर रहेगा। 14 जून को मेरठ की दो बसों में चार ड्राइवर गए तो उनका मेडिकल टेस्ट हुआ। ब्रेथ एनालाइजर से पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.