जौनपुर, दिसम्बर 6 -- खेतासराय (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। मेरठ से अयोध्या, जौनपुर होते हुए वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार की शाम दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। खेतासराय स्टेशन के पास ट्रेन से एक मवेशी टकरा गई। हालांकि गति बहुत अधिक नहीं होने की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ। रेलवे से जुड़े सूत्रों की मानें तो शुक्रवार की शाम को वंदे भारत एक्सप्रेस मेरठ से अयोध्या होते हुए वाराणसी जा रही थी। शाम करीब सवा पांच बजे खेतासराय स्टेशन से गुजर रही थी। इसी दौरान छुट्टा पशु रेलवे क्रॉसिंग बूम के नीचे से होकर पटरियों पर पहुंच गया। शाहगंज की ओर आ रही ट्रेन से बछड़ा टकरा गया। झटके के बाद ट्रेन को चालक ने स्टेशन पर रोक दिया और संबंधित विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तथा पशु चिकित्सालय की टीम मौके पर पहुंची। घायल बछड़े का उपचार कर उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.