मेरठ, जनवरी 12 -- मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित पीवीएस से कोचिंग के लिए निकली दो नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया। देर शाम दोनों छात्राओं को मेरठ लाया गया, जहां आज सुबह बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया जाएगा। 9वीं और 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली दोनों छात्राएं शुक्रवार को स्कूल से घर लौटने के बाद कोचिंग जाने की बात कहकर निकली थीं। देर शाम घर नहीं लौटने पर परिजनों ने संपर्क का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने पीवीएस चौकी पर शिकायत दर्ज कराई। क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग भी चौकी पर एकत्र हुए, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। शनिवार देर रात विशेष पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मोबाइल फोन की लोकेशन और मुखबिर तंत्र के जरिए छात्राओं की तलाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.