मेरठ, अक्टूबर 10 -- शासन के आदेश पर मेरठ समेत सभी 17 नगर निगमों वाले महानगरों में मुख्य अभियंता के नेतृत्व में इंजीनियर सड़कों के गड्ढों का जायजा ले रहे हैं। मेरठ में गोरखपुर के मुख्य अभियंता अमित शर्मा के नेतृत्व में गड्ढों का जायजा लिया जा रहा है। 10 अक्तूबर की शाम तक सभी मुख्य अभियंताओं को गड्ढों को लेकर शासन को रिपोर्ट देनी है। शासन के आदेश के तहत सभी महानगरों में गड्ढामुक्ति के लिए टीम बनाकर जांच का निर्देश दिया गया। मेरठ नगर निगम के मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार सिंह को गाजियाबाद नगर निगम की सड़कों की जांच की जिम्मेदारी दी गई। गाजियाबाद के मुख्य अभियंता को सहारनपुर की जिम्मेदारी दी गई। इसी तरह अन्य नगर निगमों के भी मुख्य अभियंताओं को दूसरे नगर निगमों में जांच के लिए भेजा गया। गोरखपुर के मुख्य अभियंता अमित शर्मा को मेरठ की सड़कों के गड्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.