लखनऊ, अगस्त 26 -- मेरठ सिटी से लखनऊ के बीच चलने वाली 22490/22489 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार से वाराणसी तक जाएगी। लखनऊ के बाद यह ट्रेन अयोध्या में रुकेगी। वहां से वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। मेरठ से लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन 459 किमी का सफर तय कर रही थी। वाराणसी तक विस्तार होने पर यह 783 किमी का सफर तय करेगी। मेरठ सिटी से 22490 वंदे भारत सुबह 06:35 बजे चलेगी। 07:08 बजे हापुड़, 08:35 बजे मुरादाबाद, 10:04 बजे बरेली, दोपहर 01:45 लखनऊ पहुंचेगी। यहां से यह 03:53 बजे अयोध्या होकर शाम 06:25 वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 22489 वंदे भारत सुबह 09:10 बजे वाराणसी से चल कर 11:40 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वहां से चलकर दोपहर 01:40 बजे लखनऊ, शाम 05:13 बजे बरेली, शाम 06:50 बजे मुरादाबाद, रात 08:10 बजे हापुड़ होकर रात 09:05 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी। अब ...