लखनऊ, जनवरी 13 -- लखनऊ, संवाददाता। मेरठ में सोनू कश्यप की हत्या के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रतीकात्मक रूप से पुतला फूंका और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डेन भेज दिया। समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप ने ईको गार्डेन पहुंच कर प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। प्रदर्शन में समाजवादी युवजनसभा के प्रदेश महासचिव शिवम कश्यप, संदीप कश्यप, राज साहनी, जीतू कश्यप, शिवम् कश्यप, नीरज पाल, हरनाम यादव, अंकित यादव समेत अन्य सपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.