मेरठ, फरवरी 18 -- लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र के गांव लिसाड़ी में अजब-गजब चोरी हुई। चोरों ने रविवार रात घर की छत पर पिंजरों में बंद करीब 10 लाख रुपये के 400 कबूतरों को चोरी कर लिया। सुबह कबूतरों को दाना डालने के लिए मालिक छत पर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कबूतरों के मालिक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। अभी तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है। लिसाड़ी गांव निवासी हाजी कय्यूम लिसाड़ी गेट थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह 15-20 साल से कबूतर पालने का काम करता है। उसने अपने ही घर की छत पर कबूतरों के रहने के पिंजरे बनाए हैं, जहां पर कई नस्ल के कबूतर रखे हैं। इन कबूतरों से कय्यूम उड़ान कराता है और टूर्नामेंट में भी हिस्सा लेता है। उसके पास करीब 400 कबूतर थे। उसके बराबर के मकान में निर्माण कार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.