मेरठ, जुलाई 16 -- मंगलवार को मेरठ में बादल दिनभर मेहरबान रहे। सोमवार देर रात अच्छी बारिश के बाद मंगलवार को दिन में कुछ हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की गई। शाम होते-होते मेरठ के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार रात मेरठ में 20.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मंगलवार रात को भी मेरठ में 20 मिमी से अधिक बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही मेरठ में आधी जुलाई गुजरने 120 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिनों में मेरठ सहित वेस्ट यूपी में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। मंगलवार को दिन-रात का तापमान क्रमश: 33.3 एवं 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.