मेरठ, दिसम्बर 18 -- मेडिकल थाना क्षेत्र की नई बस्ती अंबेडकर नगर स्थित दामोदर कॉलोनी के गेट के पास बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मृतक की शर्ट से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। मृतक की पहचान विनोद के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गढ़ रोड स्थित हसनपुर कला का रहने वाला था। वर्तमान में वह नई बस्ती अंबेडकर नगर में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक की बहन राजदूलारी समेत अन्य परिजनों ने मेडिकल थाने पहुंचकर घेराव किया। परिजनों का आरोप है विनोद लंबे समय से मानसिक तनाव में था। उनका कहना है पत्नी द्वारा आए दिन अभद्रता और मारपीट की जाती थी, जिससे वह परेशान रहता था। परिजनों ने सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों के आधार पर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.