मेरठ, अप्रैल 5 -- परतापुर थाना क्षेत्र से एक उद्योगपति के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। उद्योगपति की तलाश में दो टीमों को लगाया गया है। भूडबराल में 49 वर्षीय उद्योगपति इमरान अली पुत्र जमशेद अली परिवार के साथ रहते हैं। उनकी शताब्दीनगर इंडस्ट्रियल ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन तृतीय में डीआई कंडक्टर कॉपर के नाम से फर्म है। गुरुवार शाम वह नमाज पढ़ने के बाद स्कूटी लेकर परतापुर तिराहा जाने की बात कहकर घर से निकले लेकिन वापस नहीं आए। देर रात तक परिजनों ने तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह बेटे आमिर खान ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर एएसपी ब्रह्मपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.