प्रमुख संवाददाता, मई 21 -- यूपी के मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने आवास विकास कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक को बुधवार दोपहर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को ट्रैप करने के बाद टीम ने नौचंदी पुलिस के हवाले किया। एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, इस मामले में बाकी लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जिले के जागृति विहार सेक्टर-7 के रहने वाले जगानंद का जागृति विहार एक्सटेंशन-2 में भवन संख्या 5/171 आवंटित हुआ था। कुछ समय के बाद जगानंद भवन की किश्त जमा नहीं करा पाया और आवंटन निरस्त हो गया था। बाद में जगानंद ने पुनर्जीवन योजना के तहत भवन का दोबारा आवंटन कराने के लिए प्रयास किया। इस काम के लिए उत्तरप्रदेश आवास विकास परिषद के शास्त्रीनगर सेक्टर-9 स्थित कार्यालय में संपर्क किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.