हापुड़, सितम्बर 22 -- जनपद मेरठ के गांव दादरी में गुर्जर समाज के लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को सिंभावली क्षेत्र में संयुक्त समाज की सरदारी के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक किसान नेता हरीश हूण के कार्यालय पर हुई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। किसान नेता हरीश हूण ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में आंदोलन करना अब अपराध जैसा माना जाने लगा है। यह गुर्जर समाज की आवाज को दबाने की साजिश है। उन्होंने सरकार से मांग की कि असंवैधानिक तरीके से गिरफ्तार किए गए समाज के लोगों को तुरंत रिहा किया जाए। बैठक में पिंटू प्रधान पीरनगर ने कहा कि गुर्जर समाज ने हमेशा देश सेवा में योगदान दिया है। यदि सरकार बंदूक की नोक पर गुर्जर सम्राट मिहर भोज के वंशजों को डराने का प्रयास करेगी तो इसका कड़ा विरोध होगा। उन्होंने कहा कि हापुड़ का गुर...