मेरठ, दिसम्बर 25 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में क्रिसमस के दिन सर्दी ने लोगों को कंपा दिया। गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सर्दियों के मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, यह तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे है। पश्चिमी सर्द हवाओं के चलते उत्तर भारत में शीतलहर का दौर चल रहा है। वहीं शहर पर घने कोहरे की मोटी चादर छाई रही और दृश्यता मात्र 50 मीटर तक सिमट गई। सुबह के समय दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और शहर की सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। कई जगहों पर ट्रैफिक जाम लगा और ड्राइवरों को हेडलाइट्स जलाकर बेहद धीरे चलना पड़ा। कोहरे के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हुआ जबकि आसपास के क्षेत्रों में बस सेवाएं देरी से चलीं।उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के प्रभाव से ठंड और बढ़ गई है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.