संवाददाता, जनवरी 22 -- आतंकी कनेक्शन और देश विरोधी गतिविधियों को लेकर मेरठ के सराय बहलीम के रहने वाले उजैद कुरैशी के घर पर जम्मू पुलिस ने नोटिस चस्पा किया है। 24 जनवरी को उजैद को जम्मू के थाना बाहू फोर्ट में बयान दर्ज कराने को बुलाया है। रविवार को जम्मू कश्मीर पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके घर पर एटीएस और आईबी टीम के साथ दबिश दी थी, लेकिन उजैद हाथ नहीं आया था। परिवार से पूछताछ और मकान की तलाशी के बाद टीम लौट गई थी। 20 जनवरी को नोटिस चस्पा किया गया है। जम्मू के थाना बाहू फोर्ट में 24 नवंबर 2025 को मुकदमा दर्ज किया गया था। केस के सिलसिले में जम्मू कश्मीर पुलिस, आईबी और यूपी एटीएस जांच करने 18 जनवरी को मेरठ में कोतवाली सराय बहलीम निवासी मोहम्मद उजैद कुरैशी के घर पहुंची। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उजैद कुरैशी पूर्व में कपड़ा कारोबार के सिलसि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.