मेरठ, अप्रैल 19 -- शुक्रवार देर रात आई तेज आंधी बारिश ने दिनभर की गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं आंधी से जगह-जगह पेड़ उखड़ गए। बिजली के तार टूट गए। चारों तरफ आफत की स्थिति हो गई। इस कारण शहर में रात्रि 8:30 बजे से लेकर करीब 11 बजे तक बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। शुक्रवार को दिन में जहां अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। वहीं शाम होते ही मौसम में तेजी से परिवर्तन हुआ। रात्रि 8 बजे के बाद आंधी और बारिश की स्थिति हो गई। इस कारण रात्रि 8:30 से 9:30 बजे तक तेज आंधी और बारिश से लोग परेशान हो गए। गढ़ रोड , विश्वविद्यालय रोड, बाईपास में कई होर्डिंग टूटकर गिर गए। इसी तरह दामोदर कॉलोनी ,चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय समेत कई स्थानों पर वाहन भी क्षतिग्रस...