मेरठ, जून 7 -- मेरठ। मेरठ मंडल के छह जिलों में वन महोत्सव के दौरान करीब पौने दो करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। इस अभियान में गंगा, युमना और हिंडन नदियों के किनारे भी पौधरोपण होगा। वन विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी। मेरठ जिले में वन विभाग तालाबों, नहरों-रजवाहों के आसपास भी पौधे लगाएगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए नदियों के किनारे खास वन विकसित किए जाएंगे, जिससे नदियों के आसपास हरियाली नजर आएगी। मेरठ जिले में वन विभाग तीन लाख एवं अन्य विभाग 24.60 लाख पौधे लगाएंगे। नदियों-तालाबों के किनारों पर अटल वन, शौर्य वन, पवित्रधारा वन विकसित होंगे। मेरठ समेत मंडल के सभी जिलों में अलग-अलग तरह की योजनाएं बनाई जा रही है। वेस्ट यूपी के एनसीआर क्षेत्र में हर तरफ विकास परियोजनाओं का जाल बिछता जा रहा है। यहां हाईवे, एक्सप्रेस-वे, नई टाउनशिप से लेकर मेट्रो और नमो भा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.