मेरठ, नवम्बर 25 -- रोहटा, संवाददाता। मेरठ बड़ौत मार्ग पर पूठखास गंगनहर पुल के निकट गन्ने से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क पर गन्ने फैलने से जाम लग गया। बाद में मिल के अधिकारियों ने दूसरा ट्रक बुलाकर गन्ने भरवाने का काम शुरू किया। वहीं, पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद आवागमन सुचारू कराया। सोमवार दोपहर बाद सलाहपुर गांव के गन्ना क्रय केंद्र से गन्ने लेकर दौराला मिल में जा रहा ओवरलोड़ ट्रक अनियंत्रित होकर मेरठ-बड़ौत मार्ग पर पलट गया। ट्रक से निकले गन्ने सड़क पर फैल गए जिससे मार्ग पर दोनों ओर जाम लग गया। वहीं, चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग तथा मेरठ बड़ौत मार्ग चौराहे पर एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में हालात ओर ज्यादा खराब हो गए। देखते ही देखते चारों ओर वाहन जाम में फंस गए। लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। बाद में मिल के अधि...