मेरठ, दिसम्बर 15 -- मेरठ। हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग को लेकर 17 दिसंबर को प्रस्तावित बंद को सफल बनाने के लिए संयुक्त व्यापार संघ पदाधिकारी सोमवार को शहर में निकले। व्यापारियों से बंद में शामिल होकर हाईकोर्ट बेंच आंदोलन को मजबूती देने की अपील की। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, महामंत्री संजय जैन के नेतृत्व में अलग-अलग टीम बंद को सफल बनाने की अपील करते हुए विभिन्न बाजारों में निकली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...