हापुड़, अप्रैल 15 -- ललित कलाओं को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के तत्वावधान में अखिल भारतीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में नगर के प्रांतीय साहित्य संयोजक डॉक्टर सतीश वर्धन और प्रांतीय सहकोषध्यक्ष अमित मित्तल ने चयनित होकर संस्कार भारती मेरठ प्रांत की ओर से भाग लिया। अखिल भारतीय महामंत्री अश्विनी दलवी और अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे। डॉक्टर सतीश वर्धन ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश भर से चुने गए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देना था। जिससे उनका मानसिक विकास के साथ-साथ सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय बढ़ाना साझा किया। संस्कार भारती के देश से चुने गए 300 कलावंतों, साहित्यकारों और कलाकारों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.