बदायूं, फरवरी 7 -- उझानी। बदायूं-मेरइ-दिल्ली हाईवे पर कुड़ा नरसिंहपुर गांव के सामने हो रहे जलभराव को लेकर भाकियू भानु गुट आंदोलन कर रहा है। जिला अध्यक्ष अतुल तोमर जिला प्रशासन को तीन दिन की चेतावनी दी थी। तीसरे दिन बीडीओ सर्वज्ञ अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर हाईवे पर भरा पानी गड्ढा खोदकर और आगे पुलिया खोलकर निकालकर मरम्मत कर रास्ता साफ कर दिया है। गुरुवार को दिल्ली हाईवे पर कूड़ा नरसिंहपुर गांव के सामने जल भराव के बीच बने गहरे गड्ढे में गेहूं लदी एक ट्राली पलट गई थी। शुक्रवार को बीडीओ सर्वज्ञ अग्रवाल ने अपने निर्देशन में जेसीबी से हाईवे किनारे गहरे गड्ढे खुलवाकर और जैन कोल्ड स्टोर के पास लंबे समय से बंद पड़ी पुलिया खुलवाकर हाईवे हुए जलभराव की समस्या से निजात दिलाई है। भाकियू के जिला संगठन मंत्री अनिल सोलंकी का कहना है यह स्थाई समाधान नहीं है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.