सहारनपुर, जनवरी 16 -- पुलिस ने देर रात कश्यप समाज के उदयवीर कश्यप को हाउस अरेस्ट कर लिया। उदयवीर कश्यप शुक्रवार को मेरठ कमिश्नरी में होने वाले धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अपनी टीम के साथ निकलने वाले थे। गौरतलब है कि सरधना तहसील के ग्राम ज्वालागढ़ निवासी सोनू कश्यप की हत्या कर जिंदा जला दिए जाने की घटना से कश्यप समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। उदयवीर कश्यप ने कहा कि प्रशासन ने उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने से रोका है, लेकिन इससे उनका संघर्ष कमजोर नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आज नहीं तो कल, कश्यप समाज के लोग बड़ी संख्या में मेरठ पहुंचेंगे और सोनू कश्यप को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रखेंगे। बताया गया कि हाउस अरेस्ट के दौरान निवास पर ऋषिपाल सिंह, विपिन कश्यप, सचिन कश्यप, निशांत, मोहित पसरिचा, शुभम कश्यप और सोनू कश्यप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.