मेरठ, नवम्बर 14 -- भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर गुरुवार को कैंट विधायक अमित अग्रवाल की अगुवाई में मेरठ कैंट विधानसभा की तिरंगा एकता यात्रा का आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक खुद हाथों में तिरंगा लहराते हुए बेगमपुल से जीआईसी ग्राउंड तक लोगों की भीड़ के साथ पहुंचे। लोग भारत माता की जय के नारे लगाते रहे। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर भी मौजूद रहे। सभा को जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और पूर्व प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा ने संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत विधायक अमित अग्रवाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया। जीआईसी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा एकता यात्रा को रवाना किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने प्रदेश अध्यक्ष का...