मेरठ, दिसम्बर 9 -- गाजियाबाद में मेरठ मंडल की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र को लेकर चिंता जताई। मुख्यमंत्री की बैठक में मेरठ मंडल के छह विधानसभा क्षेत्रों की विशेष तौर से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से कहा एक भी योग्य मतदाता का नाम न कटे। इसे सुनिश्चित किया जाए। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के सामने कैंट विधानसभा की स्थिति से अवगत कराया। भाजपा नेताओं की मानें तो बैठक में मेरठ कैंट, मेरठ दक्षिण, साहिबाबाद, लोनी, गाजियाबाद और नोएडा विधानसभा सीट की चर्चा हुई। इन विधानसभा क्षेत्रों में 2003 के वोटर लिस्ट से एसआईआर में कम मैपिंग पर मुख्यमंत्री ने चिंता जताई। इन सभी विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों से विशेष ध्यान देने को कहा। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने मेरठ ...