मेरठ, जनवरी 2 -- खेल प्रेमियों के लिए एक निराशाजनक खबर है। संतोष ट्रॉफी की मेजबानी गंवाने के बाद अब मेरठ से रणजी ट्रॉफी मैच की मेजबानी भी छीन ली गई है। उत्तर प्रदेश और झारखंड के बीच 22 से 25 जनवरी तक होने वाला यह मुकाबला अब मेरठ के भामाशाह पार्क के बजाय लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। बीसीसीआई के घरेलू मैचों के कार्यक्रम में यह बदलाव संसाधनों की कमी के चलते किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष रणजी ट्रॉफी में हर टीम के कम से कम दो मैचों का सीधा प्रसारण किया जाना तय हुआ है। मेरठ के भामाशाह पार्क क्रिकेट स्टेडियम में सीधा प्रसारण के लिए आवश्यक पर्याप्त संसाधन और व्यवस्थाएं उपलब्ध नहीं है। प्रसारण रोटेशन के नियमों के तहत मेरठ का यह मैच भी लाइव कवरेज की श्रेणी में आ गया, जिसके कारण इसे स्थानांतरित करना पड़ा। गांधी बाग मैदान भी है तैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.