शामली, जनवरी 15 -- मेरठ में सोनू कश्यप की जलाकर हत्या किए जाने की घटना के विरोध में गुरुवार शाम चौसाना क्षेत्र के गांव खोडसमा में कश्यप समाज के लोगो ने कैंडलमार्च निकालकर विरोध जताया। कश्यप मौहल्ला में बने बारातघर में एकत्र होकर सैकड़ों लोगों ने मोमबत्तियां जलाईं और पूरे गांव में कैंडल मार्च निकालते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। चौसाना क्षेत्र के खोडसमा में गुरुवार शाम कश्यप समाज के लोग कश्यप मौहल्ला स्थित बारातघर में इकट्ठा हुए। यहां सोनू कश्यप की हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए समाज के लोगों ने घटना को अमानवीय और शर्मनाक बताया। इसके बाद हाथों में मोमबत्तियां और न्याय की मांग लिखी तख्तियां लेकर कैंडल मार्च की शुरुआत की गई।कैंडल मार्च बारातघर से निकलकर गांव की प्रमुख गलियों और रास्तों से होते हुए पूरे गांव में घूमा। इस दौरान स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.