मेरठ, सितम्बर 6 -- मेरठ/दौराला। दौराला की दौलतराम कॉलोनी से दो परिवारों की तीन किशोरियां शुक्रवार को एक साथ लापता हो गईं। परिजनों ने उन्हें काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं लग सका। घटना की जानकारी पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीओ दौराला ने पुलिस को निर्देश दिए। थाना पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर किशोरियों की तलाश में जुटी है। करनावल निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह परिवार के साथ दौलतराम कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। इसी मकान के एक हिस्से में बिहार निवासी परिवार भी रहता है। शुक्रवार दोपहर घर के बाहर खेलने को लेकर मां ने 17 वर्षीय किशोरी को डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर किशोरी घर से निकल गई। कुछ देर बाद घर पहुंची किशोरी की छोटी बहन ने बताया कि किराएदार की 13 वर्षीय बेटी और उनकी 11 साल की बेटी भी कहीं चली गई हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.