मेरठ, फरवरी 5 -- मेरठ/खरखौदा। मेरठ के खरखौदा में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे संपर्क मार्ग पर खड़खड़ी गांव के पास गुरुवार दोपहर हुए हादसे में स्कूल बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। एक युवक का सिर सड़क पर लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक बाइक समेत सड़क से करीब 20 मीटर दूर खेत में जाकर गिरा। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों युवक गाजियाबाद के भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव तोड़ी के रहने वाले थे। गाजियाबाद के भोजपुर स्थित तोड़ी गांव निवासी 18 वर्षीय सुहेल पुत्र अंजार गुरुवार दोपहर अपने साथी फैजान पुत्र असलम उर्फ जब्बार के साथ बाइक पर मुंडाली के अजराड़ा गांव में रिश्तेदारी में आ रहा था। दोपहर करीब दो बजे जैसे ही दोनों युवक खड़खड़ी गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे का पुल पार कर संपर्क मार्ग पर उतरे, उसी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.