मेरठ, सितम्बर 18 -- खरखौदा के वार्ड-11 स्थित एक मकान पर मंगलवार देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। छत के रास्ते रस्सियों के सहारे से छह बदमाश घर में घुस आए और परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर डकैती अंजाम दी। करीब दो घंटे बदमाश घर में रहे और सारा सामान खंगाल डाला। इस दौरान पीड़ित परिवार खौफ के साये में रहा। देर रात करीब दो बजे बदमाशों ने पूरे परिवार को कमरे में बंद कर दिया और फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने बदमाशों को लेकर साक्ष्य जुटाए, लेकिन खास जानकारी हाथ नहीं लगी। मामले को पुलिस दबाने में लगी रही। फिलहाल खुलासे के लिए टीम को लगाया गया है। खरखौदा वार्ड-11 निवासी कांति गिरी जानी क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम करते हैं। परिवार में पत्नी उपदेश, बेटा संजीव और डेढ़ साल की बेटी गुनगुन रहते हैं, जबकि पुत्रवधू स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.