मुरादाबाद, जनवरी 20 -- भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मेरठ में हुईं दो आपराधिक घटनाओं पर रोष व्यक्त किया। इसके विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कहा कि 5 जनवरी को मेरठ के एक भट्ठे पर सोनू नामक युवक को ईंट से कुचलकर और जलाकर मार दिया। दूसरी घटना 8 जनवरी की है, जिसमें मेरठ में ही दलित महिला सुनाता देवी की हत्याकर पारस सोम ने रूबी को अगवा कर लिया। दोनों ही मामलों में निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है। मूंसूर उर रहमान,अमीरूल हसन ताफरी, सुरेश,अतर सिंह सैनी, शिव कुमार गौतम, कासिम मलिक, सुरेश चंद्र सागर, अब्दुल रहमान, मोहम्मद सलीम, इरशाद हुसैन पार्षद,सुरेंद्र सैनी,फरहत उल्ला आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.