लखनऊ, फरवरी 18 -- - नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और सपा विधायक अतुल प्रधान के उठाए मामले पर संसदीय कार्य मंत्री ने दिया जवाब - सुरेश खन्ना ने कहा कि मेरठी की शास्त्रीनगर में आवास विकास कॉलोनी का लैंडयूज बदला जाएगा लखनऊ, विशेष संवाददाता। मेरठ का गांधी आश्रम प्रदेश सरकार अपने अधीन रखेगी। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और सपा विधायक अतुल प्रधान के उठाए मुद्दे पर जवाब देते हुए बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में विधिक राय ली जा रही है। माता प्रसाद पांडेय ने मेरठ के गांधी आश्रम की जमीन पर कब्जे के प्रयास का मामला उठाया। अतुल प्रधान ने कहा कि सत्ता के संरक्षण में गांधी आश्रम की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि इस आश्रम से बने तिरंगा झंडे विदेशों तक जाते थे। अब इस...