सहारनपुर, दिसम्बर 17 -- थाना गागलहेड़ी पुलिस ने मंगलवार रात दूसरी मुठभेड़ में मेरठ के बदमाश को धर दबोचा, जो पुलिस से हुई पहली मुठभेड़ में गच्चा देकर फरार हो गया था और उसका साथी घायल हालत में पकड़ा गया था। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि थाना गागलहेड़ी पुलिस की भगवानपुर-चांदपुर मार्ग पर मंगलवार की रात बदमाशों से मुठभेड़ हुई थी। जिसमें मेरठ निवासी कुख्यात बदमाश निजामुद्दीन को घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया था। मगर उसका साथी भाग निकला था जिसकी तलाश में पुलिस में दोबारा कांबिंग शुरू की और हरौड़ा-पाली मार्ग पर एक कार में संदिग्ध को आते रोका गया तो कार से उतर कर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसका पीछा किया और जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने से उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया गया। एसएसपी ने बताया कि प...