मेरठ, फरवरी 17 -- मेरठ के मोहिउद्दीनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 22 फरवरी को होने वाली जनसभा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासन और आयोजक दिन-रात जुटे हैं। विशेष बात यह है प्रधानमंत्री की सभा के लिए 64 मीटर लंबा और 32 मीटर चौड़ा मंच बनाया जा रहा है। मंच को आठ फीट ऊंचा बनाया गया है। दावा है मंच की ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि अंतिम छोर तक दिखाई दे। रैली की तैयारियों में जुटे अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री की जनसभा का पंडाल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगा। रैली स्थल पर तकनीक और भव्यता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। जर्मन हैंगर तकनीक से सुसज्जित पंडाल का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जर्मन तकनीक वाले हैंगर का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि प्रतिकूल मौसम में भी कोई परेशानी न हो। मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.